डॉ. गणेश पुंडे की पुस्तक ‘द सेक्रेड थ्रेड ऑफ ह्यूमैनिटी : सेंट सौरभ’ के कवर का विमोचन

संत सौरभ के मानवतावादी विचारों पर आधारित 48वीं पुस्तक का विमोचन, डॉ. पुंडे को मिला ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’

पुणे, महाराष्ट्र। वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं शिक्षक डॉ. गणेश तुकाराम पुंडे के जन्मदिन पर उनकी दो पुस्तकों के कवर का विमोचन किया गया। इनमें संत सौरभ के जीवन, विचारों और मानवतावादी दर्शन पर आधारित अंग्रेजी पुस्तक ‘द सेक्रेड थ्रेड ऑफ ह्यूमैनिटी : सेंट सौरभ’ तथा मराठी काव्य संग्रह ‘शेवट नसलेली कविता’ शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, संत सौरभ पर आधारित यह 48वीं पुस्तक है।

संत सौरभ मानवता, सामाजिक सद्भाव, शांति, करुणा और विश्वबंधुत्व के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। उनके विचार समाज में प्रेम, सह-अस्तित्व और मानवीय एकता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उनके दर्शन पर आधारित साहित्य का उद्देश्य इन सार्वभौमिक मूल्यों को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाना है।

ग्लोबल एलिट मीडिया एंड टेक की ओर से आयोजित समारोह सिम्बायोसिस विश्वभवन ऑडिटोरियम, सेनापति बापट रोड, पुणे में हुआ। इस अवसर पर डॉ. पुंडे को ‘सावित्रीबाई फुले जीवन गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में डॉ. बजरंग कोर्डे, डॉ. प्रदीप वी. जाधव, रवींद्र ठिकेकर, प्रमोद गोले, एस. एस. सावंत और दिलीप बटवाल साहेब सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था के संस्थापक महेश व्यवहारे, सह-संस्थापक कार्तिकेश बोरकर, शिक्षिका सीमा और डॉ. रोशनी कडू भी मौजूद रहीं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

You missed

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading