

मैक्सिको के लेखक ऑर्टिज़ लोपेज़ की पुस्तक का कवर जारी, अभियान की 49वीं पुस्तक का विमोचन
संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के जीवन-दर्शन पर आधारित है पुस्तक, अंग्रेजी में होगा प्रकाशन
गोरखपुर। वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत मैक्सिको के लेखक ऑर्टिज़ लोपेज़ की पुस्तक ‘संत सौरभ: वर्सोस डेल आल्मा, इकोस दे पास’ का कवर जारी किया गया। अभियान के 49वें दिन यह 49वीं पुस्तक है। पुस्तक का मूल शीर्षक स्पेनिश भाषा में है, जबकि इसका प्रकाशन अंग्रेजी में किया जाएगा।
यह पुस्तक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के जीवन-दर्शन और मानवीय विचारों पर केंद्रित है। इसके माध्यम से मानवता, शांति, सामाजिक सद्भाव और विश्वबंधुत्व जैसे मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशों के लेखकों को संत डॉ. सौरभ पांडेय महाराज के विचारों और दर्शन पर लेखन के लिए जोड़ने की पहल की जा रही है। मैक्सिको के लेखक ऑर्टिज़ लोपेज़ की पुस्तक का कवर जारी होना इसी क्रम की एक कड़ी है। अंग्रेजी में पुस्तक के प्रकाशन से इन विचारों को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
अभियान से जुड़े आयोजकों के अनुसार, लगातार 49 दिनों में 49 पुस्तकों के कवर जारी किए जा चुके हैं। इस पहल का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से विभिन्न देशों और संस्कृतियों के बीच संवाद को बढ़ावा देना तथा शांति, करुणा और आपसी सद्भाव के संदेश का प्रसार करना है।
पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत की ओर से किया जाएगा।
