How have your political views changed over time?

*08 जनवरी से 11 जनवरी तक रेलवे स्टेशन गेट न० 01 पर होगी भूख हड़ताल*– मदन मुरारी शुक्ल
गोरखपुर। 28 दिसम्बर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर दिनांक 08 जनवरी से 11 जनवरी तक होने वाले भूख हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज परिषद के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल की अगुवाई में कोषागार गोरखपुर में जाकर गेट मीटिंग/प्रदर्शन कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता कोषागार संघ के अध्यक्ष जयराम गुप्ता और संचालन परिषद के उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने किया।
गेट मीटिंग को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी माननीय मुख्यमंत्री जी अब बहुत हो गया कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट चुका है और कर्मचारी समाज अब अपने हक के लिए आर या पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जिसके क्रम में कर्मचारी भूख हड़ताल करेंगे और उसके बाद महा हड़ताल की घोषणा होगी और रेल का चक्का भी जाम होगा।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हम दिनांक 8 जनवरी से 11 जनवरी तक रेलवे स्टेशन गेट न० 01 के पास भूख हड़ताल पर बैठेंगे जिसमें केंद्र और राज्य दोनों के कर्मचारी शामिल होंगे इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी एक-एक विभाग में जाकर कर्मचारियों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। संचालन कर रहे उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा की एक देश में दो विधान दो निशान का विरोध करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक ही देश में दोहरी पेंशन नीति बनाए हुए हैं एक तरफ जहां कर्मचारी अपने जीवन का बड़ा हिस्सा सरकारी काम में लगा दे रहा है तो वहीं उसकी पेंशन छीन ली गई है दूसरे तरफ माननीय को चार-चार पेंशन मुहैया कराई जा रही है। सरकार यदि सबका साथ सबका विकास चाहती है तो वन नेशन वन पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में के अंत में अध्यक्षता कर रहे कोषागार विभाग के अध्यक्ष जयराम गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग करने की प्रतिबद्धता दोहराई और आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल ,श्याम नारायण शुक्ला, जय राम गुप्ता, रजनीश पांडेय, आर के भास्कर ,शिवेंद्र कौशिक ,मनीष पांडेय, अजीत सिंह, अशोक पांडेय ,वरुण वर्मा बैरागी, राजेश सिंह, अनिल द्विवेदी,इजहार अली,बंटी श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गुप्ता,जामवंत पटेल, फूलई पासवान, ओंकार नाथ राय य,शवीर श्रीवास्तव, अनूप कुमार, कनिष्क गुप्ता, विजय शर्मा, विनीता सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
