कैंट सर्कल में अवैध वाहन चालकों पर चला एएसपी का हंटर

पांच ट्रैक्टर ट्राली , पांच ट्रक ईट लदा दो डंपर सभी बिना नंबर एक स्विफ्ट डिजायर शराब पीकर गाड़ी चलाने को किया जप्त

गोरखपुर। सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकार कैंट मानुष पारीक का चला अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान दर्जनों वाहन बिना नंबर पड़कर किया जप्त शहर में खनन माफियाओं द्वारा बिना नंबर के धडल्ले से बालू ईट का किया जा रहा सप्लाई कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज चौराहे के पास बिना नंबर पांच ट्रैक्टर दो डंपर 5 ट्रक ईट लदा एक स्विफ्ट डिजायर शराब पीकर चलते हुए पड़कर जप्त करने का कार्य किया सहायक पुलिस अधीक्षक के इस अभियान से अवैध तरीके से चल रहे बिना नंबर के खनन और ईट वाहन चालकों दहस्त का माहौल व्याप्त हो गया है पकड़े गए वाहन चालकों द्वारा सफेद पोश से अपने वाहनों को छुड़ाने का जुगाड़ लगा रहे हैं लेकिन सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध वाहनों को पकड़ने के बाद ही तुरंत वाहनों को जीडी में आमद कराने का कार्य किया जा रहा जिससे पकड़े गए वाहनों को किसी के कहने पर छोड़ने की नौबत ना आए सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकार कैंट मानुष पारीक ने कहा कि कैंट सर्कल में किसी भी तरीके का अवैध कार्य किसी भी कीमत पर नहीं होने पाएगा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का कार्य किया जाएगा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading