अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर-ट्राली को तहसीलदार ने पकड़कर कुछ देर बाद छोड़ा
चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में अवैध मिट्टी खनन करते हुए मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली को नायब तहसीलदार ने पकड़ लिया। उसके बाद वहां से ड्राइवर सहित थाने लाए। थाने के अंदर कुछ देर खड़ा करने के बाद पुनः छोड़ दिया। जिसकी चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
बुधवार की देर शाम सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। उसके बाद थाने लाकर छोड़ दिया। चर्चा है कि खनन माफिया के दबाव में आकर नायब तहसीलदार ने थाने से गाड़ी को वापस करा दिया। वहीं नायब तहसीलदार ने कहा कि खनन की सूचना मिली थी। जिसके बाद डेरवा से मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर थाने लाए थे। कागजात देखने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि जब अधिकारी खनन माफियाओं के चक्कर में आकर दिखाने के लिए केवल कार्यवाही करते हैं और दबाव में आकर गाड़ी छोड़ देते हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading