जैन धर्म सम्मान में मांस मछली की दुकाने शनिवार को बन्द रहेगी_ नगर आयुक्त

गोरखपुर।जैन तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मदिवस के अवसर 06.01.2024 दिन शनिवार को महानगर के समस्त मांस/मछली/मुर्गा की दुकाने बन्द रखे जाने के क्रम में नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं समस्त सफाई निरीक्षकों को आदेशित किया गया है। इस सम्बन्ध में समस्त सफाई निरीक्षक अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में मांस/मछली/मुर्गा के दुकानों को पूर्व में ही दिनांक 06.01.2024 को दुकान बन्द रखने की जानकारी देगें तथा दिनंाक 06.01.2024 को यदि महानगर में कोई भी मांस/मछली/मुर्गा की खुली पायी जाएगी और इनकी बिक्री करते पाया जाएगा तो सम्बन्धित दुकानदार के विरूद्व कडी कार्यवाही करते हुए जुर्माना भी आरोपित किया जा सकता है। नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल ने समस्त मांस/मछली/मुर्गा विक्रेताओं से अपील की है कि जैन धर्म सम्मान में दुकाने बन्द रखी जाए, और बिक्री न की जाए। यदि इसके बाद भी किसी के द्वारा इस प्रकार का कार्य करते पाया जाएगा तो उसके विरूद्व कडी कार्यवाही की जाएगी।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading