खजनी पुलिस ने चोरी करने के 2 नफर अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ किया बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष खजनी के नेतृत्व में उ0नि0 सोनेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 003/2024 धारा 379 भादवि से संबंधित अभियुक्त 1.मुकेश चौहान पुत्र स्व0 रामबुझ निवासी टेगरी पोस्ट बढनी थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 2.अंकुर सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी गोपालपुर थाना बासगांव जनपद गोरखपुर को चोरी के एक अदद पानी की मोटर (किलोस्कर) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गई है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*
