ठंड रात में पैदल गश्त पर दलबल संग निकले एसपी नॉर्थ:बाजार का किया भ्रमण
-व्यापारियों से की बात,सुरक्षा का दिलाया एहसास, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ


गोरखपुर।शांति सौहार्द सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पुलिस बल के साथ उत्तरी सर्कल के गुलरिया थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज चौकी अंतर्गत पैदल भ्रमण कर लोगों से वार्ता की।इस दौरान वाहनों की चेकिंग की गई।आमजन,राहगीर एवं व्यवसायियों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ गुरुवार की देर शाम पूरे नगर में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।पैदल गश्त करते हुए एसपी उत्तरी ने आम जनमानस में सुरक्षा भावना का संचार किया।इस दौरान जगह-जगह खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी को चेताया कि आप कोई भी उपद्रव ना करें। अगर कोई ऐसा करता है तो पुलिस को सूचित करें,पुलिस आपका सहयोग करेगी।आपकी सतर्कता से न सिर्फ अपराध रुकेगा बल्कि क्षेत्र में शांति भी रहेगी।संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो करें सूचित।
