संजय सिंह का दुबारा राज्यसभा में जाना लोकतंत्र की जीत- विजय कुमार श्रीवास्तव।

गोरखपुर । संजय सिंह के दोबारा राज्यसभा में जाने के उपलक्ष्य में आज शास्त्री चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को एवम जनता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संजय सिंह शेर दिल इंसान हैं उनकी बुलंद और बेबाक आवाज संसद में गूंजती रहेगी, वो आगे भी मोदी सरकार के कुकृत्यों और भाजपा की पूंजीपतियों के साथ नापाक गठजोड़ की कलई को खोलते रहेंगे। आदरणीय केजरीवाल जी ने दुबारा संजय सिंह को राज्यसभा भेज कर उत्तरप्रदेश के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है।
पूर्व मेयर प्रत्याशी रमेश शर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि संजय सिंह के राज्यसभा में मनोनीत होने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।
शिक्षा प्रकोष्ठ के अमिताभ जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तारिक अनवर, यूथ विंग की रीतू सागर महिला प्रकोष्ठ की शशिबाला दूबे, छात्र प्रकोष्ठ की प्रिया बौद्ध, व्यापार प्रकोष्ठ के गोविंद गौतम, कलीम हिंदुस्तानी अनिरुद्ध श्रीवास्तव, फूलबदन यादव, धनन्जय श्रीवास्तव, डॉ वाहिद रहमान, बृजेश्वर द्विवेदी, अशोक विश्वकर्मा, कौशलेन्द्र पाण्डेय, ज्ञानचंद गामा, आकिब अंसारी, कलीम हिंदुस्तानी, अरशद खान, शशिबाला द्विवेदी, संध्या देवी, अरशद अहमद, आशीष कुशवाहा, बाल्मीकि शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading