गरीब नवाज के उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री की तरफ से पेश की गई चादर ,दी बधाई
अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 812 वें उर्स के मुबारक मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन सैयद सलमान चिश्ती को भेजे गए अपने बधाई संदेश में लिखा कि विश्व भर में उनके मानने वाले हैं सभी को बधाई व शुभकामना देता हूं आस्था अध्यात्म व ज्ञान की पावन धरा भारत के संतो पीरों फकीरों ने अपने जीवन आदर्शो विचारों से जन-जन को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया लोगों में अमन शांति सद्भावना व भाईचारा का संदेश देते हुए उन्होंने हमारी सांस्कृतिक एकता को सशक्त किया है ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने हमारी इस महान परंपरा को और समृद्ध किया है। गरीब नवाज के मानवता से जुड़े संदेशों और लोक कल्याण की भावना ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है उनके वार्षिक उर्स को हमारी सांस्कृतिक विविधता और मान्यता की उत्सव के रूप में मनाना। समाज में आपसी जुड़ाव को और मजबूत करता है अमृत काल में अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व के साथ हम एक भव्य विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस कर्तव्य काल में देशवासियों की एकता एकजुटता व समर्थ से राष्ट्र उन्नति की नई ऊंचाइयों को छूएगा वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ के लिए चादर भेजते हुए मैं ख्वाजा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं और उनसे देशवासियों की प्रसन्नता और समृद्धि की कामना करता हूं।
अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन व हजरत मुबारक खान शहीद के सदर इकरार अहमद के जरिए हम लोगों की भी उन्होंने इज्जत बढ़ाई है हम लोग भी उन्होंने उर्स की मुबारकबाद देते है और देश में भाईचारा एकता की मिशाल पेश की है देश के प्रधानमंत्री किसी एक पार्टी के नहीं बल्कि पूरे देश के वह प्रधानमंत्री है और विदेशों में जिस प्रकार से उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है आज पूरी दुनिया भारत को पूछ रही है।
मैं शुक्रगुजार हूं उन तमाम लोगों का जिन्होंने मुझे अपने नाम के साथ जोड़ने का मौका दिया।
