धर्म प्रचारक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सजेगा दिव्य दरबार


गोला गोरखपुर I
सनातन धर्म के प्रचारक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी आज से बड़हलगंज के पवित्र सरयू तट पर भगवान श्रीराम एवं हनुमान कथा के माध्यम से सनातन धर्म का प्रसार करेंगे। दिव्य संत पौहारी जी महाराज व अनंत विभूषित संत श्री स्वतन्त्रतानंद जी महाराज व स्वामी करपात्री जी महाराज की पुण्य भूमि पर सत्रह से उन्नीस जनवरी तक हनुमान जी के परम भक्त, बागेश्वर धाम जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में स्थित है के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी श्रीराम और हनुमंत कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कथा लाखों श्रद्धालुओं को श्रवण करवाएंगे। बुधवार से तीन दिवसीय रामकथा में बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री जी के बड़हलगंज आगमन को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आयोजकों द्वारा सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं कथा को लेकर समस्त क्षेत्रवासियों में उमंग और उल्लास के साथ कोतूहलता भी है। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्रीराम हनुमंत कथा के साथ ही 18 तारीख दिन गुरुवार को उनका दिव्य दरबार भी आयोजित होगा।
कथा में सांसद,विधायक पूर्व विधायक एवं लाखों की संख्या में आस पास के अन्य जिलों से श्रद्धालु पहुंचकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन कर हनुमंत कथा का श्रवण करेंगे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading