गोरखपुर हजरत बाबा रौशन अली शाह के उर्स मुबारक मौके पर अदनान फर्रुख शाह मियां साहब की तरफ से चादर पेश करके मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी गई दुआ
इस आस्ताना से पूरे मुल्क में अमन शांति का पैगाम सैकड़ो वर्षों से दिया जाता है इमामबाड़ा स्टेट से हजरत बाबा रौशन अली शाह के आस्ताना पर चादर पोशी करते हुए इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा बाबा रौशन अली शाह ने जो मोहब्बत व एकता की समा जो विगत लगभग 350 वर्षों से जलाई थी वह आज भी उसी परंपरा को मौजूदा सजादा नसीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब की सरपरस्ती में जल रही है जो आज तक कभी बुझी नहीं है इस आस्ताना पर सभी धर्म के मानने वाले लोग बड़े अकीदत व ऐतराम के साथ आते हैं और बाबा सब की मुरादे पूरी करते हैं इस आस्ताना पर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेश के लोग भी अपनी हाजिरी देते हैं
कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने इस मौके पर कहा इस आस्ताने से सभी धर्म के मानने वालों का अटूट रिश्ता है यहां पर सभी अकीदत मन्द अपनी मन की मुराद लेकर आते हैं और उनकी मुराद भी पूरी होती है इस अवसर पर इमामबाड़ा स्टेट के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने कहा इमामबाड़ा स्टेट वह बाबा रौशन अली शाह के दर पर सभी धर्म के मानने वालों का पूरा सम्मान किया जाता है इस आस्ताना से हमेशा प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया जाता है इस अवसर पर इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के लोगों व अन्य जायरीनों व स्टेट के लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं कि इतनी भीषण ठंड के बावजूद इस उर्स के प्रोग्राम में शिरकत किया
कार्यक्रम में सैयद वसीम इकबाल आबिद अली इरफान अहमद नियाज अहमद बासित अली हामिद अंसारी शकील शाही मोहम्मद वसीम मोहम्मद अनीस एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading