हायर एजुकेशन के क्षेत्र में जीरो कॉलेज फीस पर प्रोफेशनल कोर्स करके करें अपने सपनों को साकार
एस. एस. जी. एजुकेशन के माध्यम से लें जीरो कॉलेज फीस पर प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश : मोहम्मद आकिब अन्सारी
गोरखपुर। हिंदुस्तान की एकमात्र संस्था स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के माध्यम से डॉक्टर और इंजीनियरिंग का सपना देख रहे छात्रों के लिए बहुत ही सुनहरा मौका है, अब ना तो लोन न डोनेशन ना ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
किसी भी तरह का कोई भी प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश हिंदुस्तान के बेस्ट यूनिवर्सिटीयों और बेस्ट कॉलेज़ों में जीरो कॉलेज फीस पर संस्था के माध्यम से ले सकते हैं। एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की शुरुआत अलवर राजस्थान से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर साहब के मार्गदर्शन में शुरू होकर हिंदुस्तान के हर कोने तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी इसकी पहल हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद यदि आप हमारी संस्था के माध्यम से किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। आप किसी भी जाति, मज़हब या समुदाय के हो तो आपकी हॉस्टल एवं परीक्षा शुल्क को छोड़कर कॉलेज के कोर्स की 100% ट्यूशन फीस की जिम्मेदारी हमारी संस्था की होगी। आप लोगों को ट्रस्ट की स्कॉलरशिप के अलावा सरकार के द्वारा भी स्कॉलरशिप मिल सकती है और आप अपने रहने खाने और परीक्षा शुल्क की जिम्मेदारी को सरकार द्वारा आ रही स्कॉलरशिप से मेंटेन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर साहब ने इसकी पहल करते हुए कहा कि मिशन एजुकेशन क्रांति का मकसद उच्च शिक्षा को देश के घर-घर तक पहुंचना है यह तभी संभव है जब हायर एजुकेशन पूरी तरह आर्टिकल 21 ए के तर्ज पर फ्री कर दी जाए संस्था का मकसद हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बच्चे और बच्चियों को जीरो ट्यूशन फीस पर शिक्षा प्रदान करना है अतः हमारी संस्था से जुड़कर बेहतर हायर एजुकेशन प्राप्त कर सकते हैं और कैरियर गाइडेंस प्रोगाम का हिस्सा बन सकते हैं। अनुच्छेद 21 ए के तहत भारत में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा फ्री दी जाती है लेकिन जब हम हायर एजुकेशन की तरफ जाते हैं तो वह शिक्षा महंगी होती चली जाती है बच्चों से फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूले जाते हैं और हर पेरेंट्स वो फीस देने में असमर्थ होता है जिससे या तो बच्चा पढ़ाई छोड़ देता है या फिर अभिभावक लाखों के कर्ज के बोझ में दब जाते हैं। जिसको लेकर हम और हमारी संस्था ने गहन मंथन कर उन मेधावी छात्र व छात्राओं को संस्था के माध्यम से पूरी फीस भरने का जिम्मा लिया जिसके तहत पिछले 5 सालों से हमने हजारों परिवारों के सपनों को पूरा करने का काम किया है। उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यालय गोरखपुर शहर में कैंपस सनराईज़ कोचिंग सेंटर में खोला गया है। यदि आप किसी भी जाति, मजहब या समुदाय के हो संस्था के साथ जुड़कर हायर एजुकेशन के क्षेत्र में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा मार्गदर्शन कर सकते हैं। संस्था के निम्न नंबर पर आप वार्ता कर सकते हैं- 7897826573 और बच्चों को उनके लक्ष्यों तक पहुंचने में सही मार्गदर्शन कर सकते हैं।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading