
कैंम्पियरगंज केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन सम्पन्न हुआ कैंम्पियरगंज विकासखंड के मिरहिरिया प्राइमरी विद्यालय परिसर एवं मुसाबार के नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ जहां इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही केंद्र सरकार की जन हितकारी योजनाओं के बारे में जानने के साथ-साथ लाभ भी उठाया. जिन वादों के दम पर भाजपा ने देश में सरकार बनाए हैं उन वादों को अमल करने के लिए सरकार ने काम शुरू कर दिया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगम द्विवेदी एवं पियारो शमशेर सिंह दोनों जगहों पर सम्बोधित करते हुए कहा कि
मुख्य रूप से विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें लाभवानित करना है, जिसको देखते हुए जिले के हर एक पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर के बी सिंह पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोरखपुर, संगम द्विवेदी,शमशेर सिंह,अनिल अग्रहरी सांसद प्रतिनिधि चौमुखा,गुड्डू पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि मिरहिरिया भवानी शंकर पाण्डेय, प्रधान मुसाबार,ओम प्रकाश पाण्डेय,विन्ध्याचल,कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी और ग्रामीण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे आंगनबाड़ी द्वारा गोंद भराई कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।
