गोरखपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, गोरखपुर द्वारा जन जागरुकता रैली निकाली गई, रैली को जिला मुख्यायुक्त डॉ अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली अयोध्या दास स्काउट कुटीर से निकलकर अंबेडकर चौराहा, शास्त्री चौक, टाउन हॉल, गणेश चौराहा, इंदिरा बाल विहार होते हुए पुन: स्काउट कुटीर पर संपन्न हुयी ।
रैली में स्काउट गाइड घोष दल के साथ बैनर और हाथों में पोस्टर लिए हुए पहले मतदान फिर जलपान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दोआदि नारा लगाते हुए मतदान हेतु नागरिकों को जागरुक कर रहे थे।
रैली समापन के अवसर पर संयुक्त सचिव ज्ञानेंद्र ओझा ने सभी स्काउट गाइड को शपथ दिलाया कि हम सभी अपना अपना मत देंगे और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।
इस दौरान प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट ने सभी का आवाहन करते हुए कहा कि बड़े गणतांत्रिक राज्य में जागरूक मतदाता स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार सिंह एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट सूरज चंद्र गौतम ने किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षक अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट, प्रतिमा शुक्ला, लाजो रानी, सुन्दरम शुक्ला, चंद्रकांति गुप्ता ,राजू मौर्य, शिव कुमार ,अनूप गौड़ ,शिवेंद्र गोपाल, नंदनी सैनी, सेजल साहनी, श्रेया शर्मा,सिद्धार्थ मिश्रा,निखिल कुमार सहित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गोरखपुर के स्काउट उपस्थित रहे।


