प्राथमिक विद्यालय जुबली ब्रांच पर पार्षद समद गुफरान ने किया ध्वजारोहण पार्षद ने बच्चों को दिया उपहार
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर माया बाजार वार्ड के पार्षद समद गुफरान ने प्राथमिक विद्यालय जुबली ब्रांच पर ध्वजारोहण किया गया इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापक और छात्रों ने राष्ट्रीय गान गया और तिरंगे को सलामी दी गई झंडारोहण के बाद पार्षद समद गुफरान ने 75वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों को तिरंगा पेंसिल बॉक्स ,पेंसिल इरेज़र शार्पनर समेत अन्य उपहार बच्चों को दिया गया । मीडिया से बात करते हुए पार्षद समद गुफरान ने कहा कि सबसे पहले तो मैं सभी देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं प्रधानाचार्य जी ने आज मुझे अतिथि के तौर पर बुलाया मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और बच्चों को आशीर्वाद देता हूं कि वह पढ़ लिखकर अपने शहर व देश का नाम रोशन करें मेरी तरफ से बच्चों को छोटा सा उपहार दिया गया है।

