Write about a few of your favorite family traditions.

गोरखपुर। नगर पंचायत पीपीगंज के प्राथमिक विद्यालय साहबगंज हनुमत नगर वार्ड नंबर 2 में हर्षोल्लास के साथ 75 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया एवं सर्वप्रथम राष्ट्रगान से शुरूआत किया गया। 26 जनवरी के शुभ अवसर पर वार्ड नम्बर 2 के सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत, कविता, चुटकीले, बाद -संवाद,नृत्य में उतकृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कार वितरण कर बच्चों का उत्साहवर्धन एवं पुरस्कृत किया और बच्चों में मिठाइयां बांटी गई। संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश लाल श्रीवास्तव ने किया। झंडारोहण वार्ड नंबर 2 के सभासद रामानंद दाढ़ी वाले ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत दिनेश लाल श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी भाषण से बच्चों नौजवानों एवं छात्र-छात्राओं में जोश का संचार भर दिए जिस पर सभी प्रधानाध्यापकों एवं दर्शकों एवं बच्चों ने तालियां बजाई। रामानंद दाढ़ी वाले ने अपने संबोधन में सामाजिक कुरीतियों का विरोध कर वैज्ञानिक पद्धति को अपनाने का आह्वान किया। वार्ड नंबर 2 के सभासद ने बच्चों को संविधान के बारे में भी उन्होंने बताया। मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक दिनेश लाल श्रीवास्तव ,मुन्नालाल सुजीत वर्मा, जमशेद आलम, मनोज कुमार यादव, मंजू द्विवेदी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिकला, रीना राय, प्रियंका यादव, शीला, सहायिका सरोज विश्वकर्मा, कौशल्या, सुजीत विश्वकर्मा, अमर लाल साहनी, विश्वनाथ चौधरी, कमल रामचरण, किरन, शिव शरन सिंह, अजीत कुमार सिंह, कमलेश कुमार जायसवाल, राजू अग्रहरी, मोनू मद्धेशिया, किशन कुमार मद्धेशिया, सुब्रत यादव एवं बड़ी संख्या में नवनिहाल बच्चे उपस्थित रहे।
