अयोध्या राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रथम बार गोरखपुर आगमन पर सीएम योगी का हुआ भव्य स्वागत


22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर वासियों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया आपको बताते चले की 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरी विधि विधान के साथ देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम बड़ी हस्तियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इसके बाद आज पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर आगमन हुआ। जहां एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक लगभग 20 जगहों पर उनका स्वागत गाजे बाजे और फूलों की वर्षा कर लोगों ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ मिलाकर सभी लोगो का अभिवादन किया।वहीं कई घण्टे पहले से लोग मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़कों पर डटे रहे।भीषण ठंड होने के बावजूद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
इस मौके मौजूद लोगों ने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आ रहा है इसलिए हम उनका स्वागत करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े हैं। यह गोरखपुर के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अयोध्या में श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ था।
