22 वर्ष से कार्यरत शिक्षामित्र की समस्याओं के संबंध में आज सुल्तानपुर जनपद के सुल्तानपुर सांसद के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री को 6 सूत्री ज्ञापन सौपा, जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि 22 वर्ष से गांव के गरीब शोषित वंचित पिछड़ों के बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, और उन्होंने कहा कि लगभग 1.5 लाख शिक्षामित्र आज अपने बच्चों की पढ़ाई परिवार की परवरिश की दवाई बच्चों की शादी आदि को लेकर चिंतित है, आर्थिक स्थिति में सुधार न हो पा रहा है जिसके कारण प्रदेश के शिक्षामित्र के परिवार में दिन औसत 4 से 5 लोगों को असामयिक मृत्यु हो रही है बच्चों की अत्यंत कस्टमय की पीड़ादायक है, ज्ञापन में उपस्थित रहे प्रमोद कुमार दुबे, पवन कुमार, रामप्रसाद मिश्रा, वेद प्रकाश, रामबरन, सीलम सिंह, लाली देवी, राधा यादव दीपमाला तिवारी, सहित जिले के सैकड़ो शिक्षामित्र उपस्थित रहे
