
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का अंतरिम बजट कर्मचारियों पेंशनरों को निराश करने वाला है हमें उम्मीद थी कि पुरानी पेंशन बहाली,तथा आयकर में छूट और कोविड काल के फ्रिज डीए पर सरकार एलान करेगी परंतु सरकार के इस बजट में कर्मचारियों का बिल्कुल ख्याल नही रखा गया।
*उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट*

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री ने कह कियह बजट कर्मचारियों की उम्मीद पर पानी फेरने वाला बजट है, सरकार द्वारा पिछले वर्ष पुरानी पेंशन बहाली पर कमेटी गठित की गई थी कमेटी की रिपोर्ट आ चुकी है इसलिए हमे पेंशन पर सकारात्मक खबर तथा बेसिक सेलरी में बदलाव और आयकर में छूट की पूरी उम्मीद थी पर बजट सुनने के बाद हमारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
