हिफजुर्रहमान अजमल को कांग्रेस कमेटी ने बनाया गोरखपुर अल्पसंख्यक विभाग का जिलाध्यक्ष

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों को सहेजने में अजमल पर लगाया दांव

कांग्रेसियों ने कहा – अजमल के नेतृत्व में कांग्रेस होगी मजबूत, बधाई देने वालों का लगा तांता

गोरखपुर /लखनऊ। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हिफजुर्रहमान अजमल को कांग्रेस कमेटी ने उनके सामाजिक कार्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यक विभाग गोरखपुर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया है। हिफजुर्रहमान अजमल का काफी दिनों से कांग्रेसी पार्टी की नीतियों से प्रभावित थे। कांग्रेस के प्रति सक्रियता और लगाव को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर गोरखपुर वासियों को एक तोहफा देकर सम्मान दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक समाज को लुभाने का कांग्रेस कमेटी ने प्रयास किया है। यह भी माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिवक्ता हिफजुर्रहमान अजमल का अल्पसंख्यक समाज में काफी पकड़ है। इसी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस कमेटी ने हिफजुर्रहमान अजमल पर दांव लगाते हुए उन्हें अल्पसंख्यक विभाग का जिलाध्यक्ष बनाकर एक नया दांव खेला है। देखना है कि हिफजुर्रहमान अजमल कांग्रेस कमेटी को संजीवनी देने में कितना सफल होते हैं। बहरहाल हिफजुर्रहमान अजमल को अल्पसंख्यक विभाग का जिलाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर कांग्रेस कमेटी के खेमे में काफी खुशी है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ नेहरू भवन में उप्र कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम, उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिन्दवी, प्रदेश उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी शहनवाज खान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान ने संयुक्त रूप से हिफजुर्रहमान अजमल को मनोनयन-पत्र देकर गोरखपुर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया है।
इस मौके पर उप्र कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शहनवाज आलम ने हिफजुर्रहमान अजमल को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अजमल के नेतृत्व में गोरखपुर में कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के साथ ही कांग्रेस कमेटी मजबूत होगी।
उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने हिफजुर्रहमान अजमल को मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस कमेटी का विस्तार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिन्दवी, प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी शहनवाज खान एवं उप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान ने हिफजुर्रहमान अजमल को गोरखपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हिफजुर्रहमान अजमल एक जुझारू, सक्रिय और संघर्षशील व्यक्ति हैं। इनके नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी को एक मजबूत उर्जा के साथ आगे बढ़ेगी। हिफजुर्रहमान अजमल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, बधाई देने का सिलसिला जारी है।
हिफजुर्रहमान अजमल को कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग गोरखपुर का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सच्चिदानंद राय गोलू, सुरेन्द्र शर्मा, जावेद वसीम, जावेद अंसारी, महफूज आलम, इकबाल कुरैशी, अभिमन्यु, रामजी शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने बधाई दिया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading