अकीदत के साथ मनाया जाएगा 6 फरवरी को जश्ने गौसुल वरा
आशिके गौसे आजम व अकीदतमंदों से गुजारिश है समय से कार्यक्रम में शिरकत करे- खुर्शीद आलम खान
गोरखपुर/ वालियों के वली बड़े पीर दस्तगीर गौसे आजम हज़रत अब्दुल कादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में बड़े ही अकीदत के साथ जश्ने ग़ौसुलवरा 6 फरवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा जश्ने ग़ौसुलवरा की तैयारियां जोरो पर चल रही है ज्याद से ज्यादा आशिके गौसे आजम इस कार्यक्रम में शिरकत करके गौसे आजम के फैज से फैजेआब हो। हर साल की तरह इस साल भी गोरखपुर जिले के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग आगा मस्जिद के सामने गली में हाज़ी खुर्शीद आलम खान के निवास पर जश्ने ग़ौसुलवरा बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते संयोजक खुर्शीद आलम खान ने बताया कि 6 फरवरी दिन मंगलवार को बाद नमाज इशा समय 8 बजे के बाद तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग आगा मस्जिद के सामने वाली गली में मेरे निवास स्थान पर जश्ने गौसुलवरा का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में नात व मनकबत का नजराना पेश किया जाएगा सभी आम ओ खास के लिए लंगरे गौसिया का इंतज़ाम रहेगा।
कार्यक्रम में जश्ने गौसुलवरा के खुसूसी खिताब शहंशाहे मुल्के खिताब मुजाहिदे अहले सुन्नत वाइजे ब कमाल मुबल्लिगे इस्लाम अल्लामा मोहम्मद हाशिम अशरफी कानपुरी, सदारत रईसुल कादरी, मोहम्मद अफजल बरकाती, मोहम्मद मोहसिन रजा, मुनव्वर रज़ा, इबनुलहुदा साबित, मोहम्मद आरिफ खान घोसी मऊ की शिरकत जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम में होगी। जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम में मेहमान-ए- ख़ुसूसी गोरखपुर की क़दीमी दरगाह हज़रत मुबारक़ खां शहीद रहमतुल्लाह अलैह दरगाह के सदर इक़रार अहमद साहब होंगे। कार्यक्रम के संयोजक खुर्शीद आलम खान ने आशिके गौसे आजम व अकीदतमंदों से गुजारिश की है कि समय से जश्ने गौसुलवरा कार्यक्रम में आये और गौसे आजम के फैज से फैजेआब हो।

