
उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली,वेतन विसंगति सहित सभी सहमति बनी लम्बित मांगें हों पूरी-* श्याम नारायण शुक्ल
गोरखपुर। 5 फरवरी कर्मचारी पेंशनर्स सीनियर सिटीजन की समस्याओं को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक बैठक सिंचाई विभाग में की गई जिसकी अध्यक्षता ड्राइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष फुलई पासवान और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने निम्न समस्याओं के मांगो पर चर्चा किया :–
(1) सभी विभागों के रिक्त पदों पर शीघ्र स्थाई नियुक्ति की जाए ।
(2) सरकार से सहमत बनी सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए जैसे वेतन विसंगति निलंबित भक्तों की बहाली।
(3) उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली का साहसिक निर्णय लिया जाय।
(4) पूर्व की भांति मा० प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर पूरे देश में पेंशन बहाली की मांग करें माननीय मुख्यमंत्री जी।
(5) माननीय प्रधानमंत्री जी आठवें वेतन आयोग की कमेटी भी गठित करे।
(6) कोरोना काल में डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए के एरियर की भी हो घोषणा करे।
(7) पेंशनरों (सीनियर सिटीजन)का रेल किराया रियायत बहाल हो ।
(8) आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाई जाय।
(9) ऑउट सोर्सिंग कर्मचारियों का नवीनीकरण संतोष जनक सेवा पर अपने आप होता रहे।
(10) सेवानिवृत एनपीएस कर्मचारियों को भी चिकित्सा प्रतिपूर्ति दी जाय।
इन सभी मांगों पर चर्चा के बाद बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम रामलला सरकार से यह निवेदन करते हैं कि वह सरकार को सद्बुद्धि दें की सरकार कर्मचारियों को उनका मौलिक अधिकार पुरानी पेंशन लौटा दे।
संचालन कर रहे पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा की सरकार द्वारा हमारे सभी मांगों पर सहमती दी थी उन सभी जायज मांगों को पूरा करें अन्यथा कर्मचारी समाज आंदोलन की राह अपनाएगा।
इस अवसर पर परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविंद जी, महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, वरूण वर्मा बैरागी, कनिष्क गुप्ता, अशोक पांडे, अनूप कुमार, जामवंत पटेल, इजहार अली, ओंकार नाथ राय, प्रभु दयाल सिन्हा, विनीता सिंह, विजय शर्मा, यशवीर श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
