यातायात पुलिस 1350 वाहनों का किया चालान
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में आज दिनाक 08.02.2024 को यातायात पुलिस द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने वाले चालकों व नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कुल 356 ई-रिक्शा सहित कुल 1350 वाहनों के विरुद्ध परिवहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई ।



