आजमगढ़ गोरखपुर हाईवे पर सड़क किनारे हो रहे तिलक कार्यक्रम में घुसी अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी, 17 ज़ख्मी..
आजमगढ़ गोरखपुर राज्यमार्ग पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर बाजार में रोड किनारे एक तिलक कार्यक्रम में एक अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी घुस गई,जिसकी चपेट में आने से 17 लोग आकर घायल हो गए,घायलों को जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है,गुलउर बाजार निवासी राजेश विश्वकर्मा के घर तिलक समारोह था,सड़क किनारे ही कार्यक्रम आयोजित था,इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर कार्यक्रम स्थल में ही घुस गई,जिससे करीब 17 लोग वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है,घायलों में सचिन (25), विशाल (22), अमन (18), दयाराम (25), पंकज पाल (26), अर्पित मौर्य (27), मोनू (28), अखिलेश (28), शुभम (24), बहफूर (42), चंदन (22), रोहित (16), नागेंद्र (25), प्रमोद (27), अजय (21), इंद्रजीत (18), रविन्द्र (40) शामिल हैं,घटना के बाद सभी घायल जिला अस्पताल लाये गए,जिसमे आधे बेहोशी की हालात में थे,एक साथ दर्जन पर घायलों के पहुंचने से अस्पताल की इमरजेंसी में भी अफरातफरी मच गई थी,आननफानन में अस्पताल प्रशासन ने कई डॉक्टरों व स्टॉफ को भी बुलाया,गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
