मनबढ़ युवक ने कुत्ते को दौड़ा कर मारी सहारा स्टेट में गोली, लोगों में आतंक और सनसनी का माहौल

गोरखपुर! खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा स्टेट में एक बनबड़ युवक ने कुत्ते को भरी दोपहर में दौड़ा कर गोली मार दी! इस घटना से पूरा सहारा स्टेट दहल गया है! दोपहर के वक्त जहां पर बच्चे खेल करते हैं बुजुर्ग बैठकर धूप सेकते हैं ठीक उसी जगह संतोष कुमार सिंह जो कि सहारा स्टेट के मल्हार ब्लॉक का रहने वाला है उसने कुत्ते को दौड़ा कर दो गोलियां मारी ! गली की आवाज सुनते ही सभी अचानक बाहर निकले लोगों का जमावड़ा हो गया इसके बाद एक एनजीओ भी वहां पर पहुंची और कुत्ते की बॉडी को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया! लोगों की सूचना देने पर सिकटौर चौकी से पुलिस भी वहां पहुंची और आगे की विधि कार्रवाई में लग गई है!

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading