अरूशान न्यूज

गोरखपुर। 14 फरवरी इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम ) के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को इंदिरा बाल विहार तिराहा (गोलघर पुलिस चौकी के सामने) नि:शुल्क जल एवं फल व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन अली ब्वॉय कमेटी द्वारा दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।

कौन हैं इमाम हुसैन (अलैहिस्सलाम)
1- इमाम हुसैनअलैहिस्सलाम वो हैं, जिन्होंने कहा था की जुल्म के आगे कभी झुको नहीं।
2- प्यासे को पानी पिलाओ भले ही वो तुम्हारा दुश्मन ही क्यों न हो।
3- जुल्म के खिलाफ जितनी देर से उठोगे, कुर्बानी उतनी बड़ी देनी पड़ेगी।
“मुहर्रम” इस्मालिक कैलेंडर का पहला महीना और इसी से जुड़ा एक इस्लामिक पर्व जिसको हम सब पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासे (नाती) इस्लाम के खलीफा हज़रत अली के पुत्र, कर्बला के अमर शहीद इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मानते हैं।
आज उसी इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के जन्मदिन की आप सबको पुरखुलूस मुबारकबाद।
इमाम हुसैन ने कर्बला में अपने परिवार और दोस्तों की कुर्बानी देकर दुनिया के सामने सब्र, इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश किया की सिर्फ उस अज़ीम कुर्बानी को हर साल याद करके इस्लाम धर्म को एक नई ऊर्जा मिलती है।
आज हम सब उन्ही इमाम हुसैन का जन्मदिन हर वर्ष मनाते आरहे हैं।
