गोरखपुर इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी की जानिब से हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का जन्मदिन (यौमेपैदाइश) बड़े अदवो एहतराम के साथ जाफरा बाजार में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने किया संचालन कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने किया
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने कहा हजरत इमाम हुसैन ने कहा था जुल्म के आगे कभी मत झुकना प्यासों को पानी पिलाना क्यों ना वह तुम्हारा दुश्मन ही हो भूखे को खाना खिलाना गरीबों को कपड़ा देना सबकी मदद करना यही उनका पैगाम है इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में अपने व अपने साथियों के साथ जो शहादत दिया जिसे आज पूरे दुनिया में इस्लाम के मानने वाले लोग अपने-अपने तरीके से इमामे हुसैन का जन्मदिन मना कर उन्हें खेराजे अकीदत पेश करते हैं
महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा
हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की यौमे पैदाइश पर कमेटी की जानिब से अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं
इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में शहादत देकर जो इंसानियत का पैगाम दिया उसे दुनिया कयामत तक नहीं भुलाया जाएगा जब तक दुनिया रहेगी इमाम हुसैन का जन्मदिन मनाते रहेंगे
कार्यक्रम के मुख्य वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर एहसान सैयद वसीम इकबाल लड्डन खान महफूज आलम शकील शाही मोहम्मद आदिल अख्तर हाजी नौशाद खान एडवोकेट मोहम्मद अनीस एडवोकेट नौशाद खान आफताब अहमद मोहम्मद वसीम हामिद अंसारी मोहम्मद अनस अकील अहमद अंसारी अहमद जुनैद तमाम लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading