गोरखपुर। डॉ. रामाज्ञा ग्राम कुशमौल जिला गोरखपुर में राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा के तत्वाधान में संत रविदास की जयंती का आयोजन श्रद्धेय डॉ. रामाज्ञा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन डॉ. बुद्धि सागर गौतम राष्ट्रीय महासचिव(संगठन), राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा ने किया।कार्यक्रम के बतौर मुख्य-अतिथि चन्द्रिका प्रसाद भारती (एडवोकेट) राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा एवं विशिष्ट अतिथि- मा. जालिम प्रसाद (कवि एवं साहित्यकार) राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा व श्रद्धेय रामचंद्र बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा उत्तर प्रदेश, डॉ.वेद प्रकाश निषाद जिला उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा गोरखपुर के मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चन्द्रिका प्रसाद भारतीय एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 15वीं शताब्दी के भारत के महान अग्रदूत संत रविदास ने अंधविश्वास पाखंड छुआछूत जातिवाद के विरुद्ध सदैव लड़ाई लड़ी।
