गोरखपुर।वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज,गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस इकाई और सरदार भगत सिंह इकाई के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ली गई। तत्पश्चात प्राचार्य प्रो० सौमित्र चन्द्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी  किशोर नंद, डॉ० सुमित कुमार गुप्ता तथा विकास कुमार सोनकर के नेतृत्व में 100  स्वयं सेवक- स्वयं सेविकाओं ने कतारबद्ध होकर रैली निकाली।  हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तक्खतियों, पोस्टर और बैनर के साथ नारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध होकर रैली जनकपुर अवैद्यनाथ नगर पहुंची। वहां छात्र-छात्राओं ने समूह में बंटकर मतदाताओं से पूर्व निर्मित प्रश्नावली के माध्यम से मतदान साक्षरता और जागरूकता से सम्बन्धित सर्वेक्षण किया। इसी क्रम में पांच टोलिया ने मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन का दीवार लेखन किया। पूजा चौरसिया, साक्षी जायसवाल, प्रिया पांडे, अंजली,देवकी प्रिया पांडे ने मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित लघु नाटिका के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। रैली के लौटने पर  विद्यार्थियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई।
तत्पश्चात मदर टेरेसा समूह के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। अंत में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉo सुमित कुमार गुप्ता के द्वारा  मतदाता साक्षरता और मतदान प्रक्रिया पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर डाo जयप्रकाश वर्मा, डाo सचिन, डाo मनीष कन्नोजिया, संतोष कुमार, डाo संजय कुमार गुप्त, मनोज कुमार खरवार, विकास कुमार सोनकर और एन.एस.एस. के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading