राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर छात्र/छात्राओं को संबोधित किया 

गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्की बाग गोरखपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए विज्ञान भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रेयांश मंडलोई ने कहा कि जिस काल में अंग्रेज मानते थे कि भारत के लोगों में तर्क शक्ति, ज्ञान विज्ञान की समझ नहीं हैं उस काल में महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने नोबल पुरस्कार प्राप्त किया। जिससे सम्पूर्ण देश का संम्मान बढ़ा।

हमारे अंदर का वैज्ञानिक सदैव जीवित रहना चाहिए, हमारा दृष्टिकोण वैज्ञानिक व तार्किक रहना चाहिए। समस्या को खोजना और उसका समाधान ढूंढना इसका हम सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम समाज के अच्छे नागरिक बने हम सभी किसी भी विषय मे रुचि रखते हों फिर भी हम अच्छे वैज्ञानिक भी बन सकते हैं।

डॉ योगेन्द्र पाल कोहली प्रांतीय अध्यक्ष विज्ञान भारती गोरक्ष प्रांत एसोसिएट प्रोफेसर बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर ने कहा कि दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक भारतीय सभ्यता में विज्ञान और तकनीक पारंपरिक रूप से शामिल रहे हैं। भारतीय विज्ञान परंपरा अति प्राचीन है नागार्जुन, आर्यभट्ट, भाष्कराचार्य ,सुसुरुत, चरक आदि ने विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया।

अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने कराया, आभार ज्ञापन आचार्य श्री निर्मल यादव जी ने किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading