सुलतानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़े। मंगलवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विवेकनगर स्थित प्रदेश सचिव संजय दूबे के कैम्प कार्ययालय पर एकत्रित हो गये। पार्टी पदाधिकारियों ने आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर श्री दूबे ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री बनाये जाने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हैं। उन्होने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार जिताने के लिए पूरा जोर लगायेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द राजभर, उपाध्यक्ष संजय सिंह ’कमाण्डर’, महेन्द्र मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा लालसाहब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading