*अधिसूचना के पहले सहमति बनी मांगों को पूरा कर अपना वायदा निभाए सरकार*– मदन मुरारी शुक्ल

गोरखपुर। 6 मार्च राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने माननीय मुख्यमंत्री जी से आचार संहिता के पूर्व सभी सहमति बनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है। आज डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन पर दोपहर लंच समय में एक बैठक की गई जिसमें परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं हो रही है जिससे कर्मचारी हताश है और हताश कर्मचारी प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहयोग कैसे करेगा। मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए।और कर्मचारियों की जायज मांगें जिसमें सबसे प्रमुख पुरानी पेंशन का मुद्दा है उसे तत्काल बहाल करना चाहिए।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि कर्मचारी नेताओं और सरकार के बीच जिन मांगों पर सहमति बनी है, माननीय मुख्यमंत्री जी आचार संहिता लागू होने से पूर्व उन सभी मांगों को पूरा कर अपना वादा निभाएं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सरकार और कर्मचारियों के बीच एक विश्वास का रिश्ता है, हमें उम्मीद है कि मनानीय मुख्यमंत्री जी उस विश्वास को कायम रखेंगे।
उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल व अशोक पांडेय ने कहा कि मेकअप की उम्र में हम सरकार का काम करते हैं तो हमें,वेतन मिलता है, पर चेकअप की उम्र में हम काम करने लायक नहीं रह जाते उस समय हमें केवल पेंशन का सहारा रहता है, इसलिए पुरानी पेंशन को बहाल होना नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर इंजीनियर राम समूझ गोविंद जी, वरूण वर्मा बैरागी, कनिष्क गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, अनूप कुमार, फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय, अशोक सिंह, जामवंत पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
