
गोरखपुर। 8 मार्च आज महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर राज्य कर्मचारियों ने राजघाट स्थित मुक्तेश्वर नाथ सिद्ध पीठ के दरबार में जलाभिषेक कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रार्थना किया। इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी महान शिव भक्त हैं इसलिए हम सब भोलेनाथ के दरबार में यह प्रार्थना किए है कि बाबा भोलेनाथ मोदी जी को प्रेरणा दें जिससे वह देश के करोड़ों कर्मचारियों की बुढ़ापे की रोटी पुरानी पेंशन बहाल कर दें। उन्होंने कहा कि यह महान काम कोई महान शिव भक्त ही कर सकता है और मोदी जी से बड़ा शिव भक्त इस समय देश में कोई नहीं है, इस लिए हम सभी आज बाबा मुक्तेश्वर नाथ के दरबार में आकर पेंशन बहाली के लिए प्रार्थना किए।
इस अवसर पर परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह,पंडित श्याम नारायण शुक्ला, प्रभु दयाल सिन्हा,वरुण बैरागी,अशोक पांडे आदि उपस्थित रहे।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर
