
*कर्मचारी व उसके परिवार के खुशियों की गारंटी दे प्रधानमंत्री*– मदन मुरारी शुक्ल
गोरखपुर। 18 मार्च देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है ऐसे में देश का कर्मचारी समाज अपने और अपने भविष्य के सुरक्षा के गारंटी को लेकर चिंतित है देश का कर्मचारी और उसका परिवार उसी पार्टी को वोट करेगा जो पार्टी पुरानी पेंशन बहाली को अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्थान देगी कर्मचारी समाज अब तक अपने देश के माननीय सांसद विधायकों की पेंशन के लिए वोट करता आया है लेकिन यह पहला चुनाव होगा जब कर्मचारी समाज अपनी पेंशन बहाली के लिए वोट करने जा रहा है यह बात राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कर्मचारियों की एक बैठक में कहा। कर्मचारी नेताओं ने आज PWD विभाग डाक बंगला परिसर में जाकर कर्मचारियों और उनके परिजनों को सत प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया उन्होंने बताया कि हम प्रत्येक सप्ताह में किसी न किसी विभाग में जाकर वहांँ के कर्मचारियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे और उनके परिवार के लोगों के सत प्रतिशत मतदान की शपथ भी दिलाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह और उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री देशवासियों के खुशियों की गारंटी दे रहे हैं हम चाहते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री कर्मचारीर और उनके परिजनों के भी परिवार के खुशियों की गारंटी दे और सत्ता में लौटने पर पुरानी पेंशन बहाली सहित सभी मांँगे पूरी करे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के मीडिया प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव और संचालन उपाध्यक्ष अशोक पांडेय ने किया।
इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, राजेश सिंह, अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ल, कनिष्क गुप्ता, कृष्ण मोहन गुप्ता, इजहार अली, विजय शर्मा, जामवंत पटेल, निसार अहमद, रामधनी पासवान, वरूण वर्मा बैरागी महेन्द्र चौहान, बंटी श्रीवास्तव, फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय आदि उपस्थित रहे।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव
अध्यक्ष
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर।
