जर्जर तारों को जल्द से जल्द सही करें बिजली विभाग – गोरखपुर।जनपद गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में जर्जर तारों के कारण शार्ट सर्किट से हर साल कई किसानों का फसल नष्ट हो जाता है। पूरी साल का मेहनत एक झटके में नष्ट हो जाता है, थोड़ी सी लापरवाही के कारण किसानों को अपने फसलों से हाथ धोना पड़ जाता है। अगर बिजली विभाग सारे जर्जर तार लू चलने से पहले सही कर ले, और लू चलते समय बिजली विभाग के सभी कर्मचारी चुस्ती दिखाते समय अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क होकर ध्यान पूर्वक कार्य करें। तो इसको रोका जा सकता है।
बिजली विभाग अगर पहले से ही सतर्क हो जाए तो किसानों की खुशी में इनका बहुत बड़ा योगदान रहेगा। और सभी किसानों की यह जिम्मेदारी बनती है कि उनके खेतों के आस पास कहीं भी उन्हें अगर जर्जर तार या जर्जर पोल दिखे तो वह तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर तुरंत सही कराएं।
हर एक नागरिक का यह कर्तव्य है कि अगर कहीं भी ऐसी कोई समस्या दिखती है तो वह तुरंत पहले उसे सही कराने का कार्य करें।
और ऐसे महान पुरुष भी विशेष ध्यान दें जो धूम्रपान करके जहां-तहां फेंक देते हैं ऐसे महान पुरुष पकड़े जाने पर प्रशासन उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading