उत्तर प्रदेश। अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद लखीमपुर की मासिक बैठक का आयोजन संगठन के यशश्वी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ बाजपेयी एड. की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसका संचालन महामंत्री देवव्रत पाण्डेय एड. ने किया बैठक में संगठन के विस्तार हेतु, आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा, संगठन के सदस्यों की सदस्यता हेतु समीक्षा, एवं संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने का कार्रक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्री निजम शुक्ला एड., कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम प्रकाश मिश्रा एड., वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आफताब एड.जी, संगठन मंत्री श्री देवी शरण मिश्रा एड.जी, जिला मंत्री अतुल पाण्डेय एड. जी को प्रदेश महामंत्री पवन बाजपेयी एड. जी एवं अध्यक्ष जी द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया| साथ में महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला सिंह जी की अध्यक्षता में नयी कार्यकारिणी महिला सदस्यों को भी जोड़ा गया|
बैठक में मुख्य रूप से देशराज वर्मा, सरोज कुमार मिश्रा, अरुण सिह, नूर आलम, दीप्ती वर्मा, नीतू दीक्षित, रुचि बाजपेयी, सूर्य मणि मिश्रा, संदीप मिश्रा, मुकुल शर्मा, राघवेन्द्र शुक्ला, बिन्दू रमेश चन्द्र, राम नरेश चौधरी, प्रिया शर्मा, श्रीकान्त पाण्डेय जी सहित तमाम अधिवक्ता साथी/ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे|



