गोरखपुर कल ईद के मुबारक मौके पर मियां बाजार के लोगों द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन/मुशायरा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी जी करेंगे । जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर सदर के लोकसभा सांसद वी सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन शुक्ला उपस्थित रहेंगे ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली के सुप्रसिद्ध युटुबर रॉकी अब्बास, सुप्रसिद्ध IAS काउंसलर खैरुल बशर, संगीत नाटक अकादमी के सदस्य डा.राकेश श्रीवास्तव, ऐतिहासिक गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह भी उपस्थित रहेंगे |
कार्यक्रम के आयोजक फजल खान ने बताया कि इस अवसर पर देश के जाने वाले कवि और शायर अपने प्रस्तुति देंगे |
विशेष रूप से डा. सत्यमवादा शर्मा, प्रेमनाथ मिश्रा,प्रमोद चोखानी, संतोष संगम (फाजिलनगर),भावना द्विवेदी ( देवरिया), मिन्नत गोरखपुरी,आशिया गोरखपुरी,शिवांगी मिश्रा (कुशीनगर) आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 2024 को शाम 4:30 बजे, मियां बाजार, कोतवाली रोड, डॉक्टर जाहिद नर्सिंग होम  गोरखपुर,

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading