वॉशिंग मशीन चुराने वाले गिरफ्तार,भेजे गए जेल

-चोरी की एक अदद वाशिंग मशीन सहित घटना में प्रयुक्त ऑटो हुई बरामद

गोरखपुर।रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायान चौकी अंतर्गत एच आई जी -3rd 35 , गौतम विहार तारामंडल शीतल पांडे गली तारामंडल गोरखपुर के यहां पिकअप गाड़ी खड़ी थी जिस पर वाशिंग मशीन लदा हुआ था।वॉशिंग मशीन चोरी करने वाले दो चोरों को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मशीन बरामद करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।जहां से जेल भेज दिया।एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आवेदक अनुज कुमार वर्मा पुत्र रामनरेश वर्मा ग्राम रज्जाकपुर गोसाईगंज लखनऊ अग्रवाल लोगिटिक एस-465/466 विश्वामित्र कंपलेक्स कानपुर रोड ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं आवेदक कंपनी के वाशिंग मशीन को एक्सचेंज करने के लिए पिकअप गाड़ी पर लोड करके डीके जायसवाल कैनरा बैंक रीजनल ऑफिस गोरखपुर डिलीवरी देनी थी किंतु देर रात हो जाने के कारण अपने मित्र विनय कुमार के आई जी -3rd 35 , गौतम विहार तारामंडल शीतल पांडे गली तारामंडल गोरखपुर निवास पर पिकअप गाड़ी खड़ी करके घर के अंदर सो गया था। किंतु जब सुबह 6:30 बजे घर से बाहर आकर देखा तो पिकअप पर वाशिंग मशीन नहीं था इसके संबंध में आवेदक उपरोक्त द्वारा रामगढ़ ताल थाना पर सूचना दिया गया। अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि सब हम लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए सामान चोरी करके उसे किसी राह चलते व्यक्ति को बेच कर उससे मिले हुए पैसे से आपस में बांट लेते थे तथा अपने शौक को पूरा करते थे वाशिंग मशीन चोरी के संबंध में पूछने पर अभियुक्त रोहन द्वारा बताया गया कि सब में ऑटो चलाता हूं चोरी करने के नियत से शुक्रवार की रात को हम लोग निकले थे कि रास्ते में खड़ी पिकअप में एक वाशिंग मशीन पड़ी थी जिसे हम लोगों ने चुरा लिया था आज सुबह उक्त वाशिंग मशीन को लेकर बेचने के लिए जा रहे थे कि रामगढ़ ताल थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे के नेतृत्व में नौकायन चौकी इंचार्ज महिला उप निरीक्षक दीप मंजरी पांडे के द्वारा मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक हरिओम सिंह,कांस्टेबल आनंद कुमार,कांस्टेबल आशीष, कांस्टेबल दीपक कुमार द्वारा रोहन (25)वर्ष निवासी नंदलाल सिंह थाना चिलवाताल जनपद गोरखपुर व कृष्णानंदन पांडे (19) वर्ष निवासी हथुआ थाना गोपालगंज जनपद बिहार हाल मुकाम इंदिरा नगर सीताराम चौराहा थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading