
गोला गोरखपुर
नगर पंचायत गोला में बोधिसत्त्व भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 133वीं जयन्ती के अवसर पर गौतम बुद्धा सेवा समिति के तत्वावधान में अम्बेडकर पार्क बाँहपुर गांव में स्थापित बाबा साहब डाॅ भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अम्बेडकर जागृति चेतना रैली निकाली गई जो बाँहपुर गांव से प्रारम्भ होकर बेवरी चौराहा से सराय गोला परनई गोड़सड़ी घोडालोटल बर्राह अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बेलनापार परसिया निस्फ़ी राजा सुअरज व कचहरी चौराहा होते हुए चंद चौराहे पर पहुंच कर समापन किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रणविजय ने अंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए डालते हुए कहा कि बाबा तेरा मिशन अधूरा हम सब मिलकर करेंगे पूरा। बाबा साहब ने हम दलितों शोषितों व वंचितो को भारत देश में संविधान के तहत स्थापित कर हमें पहचान दिलवाई जिससे शोषित वंचित समाज के लोग भी शासन सत्ता में स्थापित हो सकें।उनका दिया हुआ संविधान भी आज खतरे में है जिसे हर हाल में इसे बचाये रखना है इसके लिए हर समय हमें एकजुट रहना पड़ेगा। उनके विचारों पर चलना और और दूसरों को चलने के लिए प्रेरित करना जरूरी है तभी बाबा साहब की जयंती मनाना सही मायने में सफल होगा। इस अवसर पर डॉ अरुण जंगबहादुर सुधीर मास्टर प्रिन्स आज़ाद अर्जुन सम्मी अजय बौद्ध बबलू गौतम दीपू नारायण संजय आनन्द रणजीत रमाशंकर यादव दिलीप गोलू राहुल बालेन्द्र अमन गोविंद राव अमित सुग्रीव सन्नी जितेंद्र दूधनाथ अभय मंगेश अभिषेक नन्हे राजू वेद प्रकाश मुकेश श्रवण व प्रिन्स मौर्या सहित आदि लोग शामिल रहे।
