श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कालेज के छात्र नित्यानंद राय ने हाई स्कूल में मारी बाजी

गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल सत्र 2023- 24 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें श्री लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कालेज टुम्पार, संतकबीरनगर में अध्ययनरत सहजनवां के ग्राम रामनगर सुरस निवासी मार्कण्डेय राय के मेधावी छात्र पुत्र नित्यानंद राय कन्हैया ने हाई स्कूल में 86% अंक अर्जित कर स्कूल का मान बढ़ाया है। वहीं इस कामयाबी से नित्यानंद राय कन्हैया के परिजनों में अपार हर्ष है। वहीं कालेज के सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गणों ने बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया है। हाई स्कूल में उत्तीर्ण हुए नित्यानंद राय कन्हैया की माता गीता राय और पिता मार्कण्डेय राय ने जहां खुशी जाहिर किया है। वहीं नित्यानंद राय कन्हैया के बड़े भाई देवेन्द्र राय, बहन मोहनी राय, मुस्कान राय के साथ ही भाई सच्चितानन्द गोलू राय ने अपने अनुज नित्यानंद राय कन्हैया का मुंह मीठा कर ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हाई स्कूल में उत्तीर्ण हुए नित्यानंद राय कन्हैया को गांव के लोगों ने भी अपना आशीर्वाद देते हुए उच्च शिखर पर पहुंचने की कामना की।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading