फन-एन-लर्न स्कूल की छात्राओं ने पुन : स्थापित किया किर्तिमान

हाई स्कूल एवं इंटर का शत- प्रतिशत रिजल्ट लाकर स्थापित किया कीर्तिमान

स्कूल के प्रबंधनतंत्र का प्रयास, बच्चे करें देश व समाज का नाम रौशन

बच्चों के बदौलत स्वर्णिम काल में चल रहा स्कूल

गोरखपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी फन-एन-लर्न स्कूल की छत्राओं ने हाई स्कूल और इंटर 2024 यूपी बोर्ड में शत- प्रतिशत रिजल्ट अर्जित कर पुनः किर्तिमान स्थापित किया है। विगत कई वर्षों से फन-एन-लर्न स्कूल के बच्चों ने शत- प्रतिशत अपनी बढ़त बनाते हुए स्कूल का मान बढ़ाया है।
22 मेधावी छात्राओं द्वारा 80% से 91% अंक अर्जित करने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं एवं टीचर के अथक प्रयास की सराहना करते हुए उनको एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी एवं समस्त बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा की यह एक सुखद व शुभ संकेत सूचक है। स्कूल के बच्चों की कामयाबी पर स्कूल के प्रबंध निदेशक निहाल ए खान और सहायक प्रबंध निदेशक सीमा निहाल ने कहा कि हमारा निरंतर प्रयास रहा है और रहेगा कि फन-एन-लर्न स्कूल के बच्चे स्कूल और अपने माता- पिता का नाम रोशन करते हुए देश व समाज सेवा में निरंतर अपना जीवन अर्पण करें यही हम सब की कामनाएं हैं।
उत्तीर्ण मेधावी बच्चों की सूची हाई स्कूल
नातिका फातिमा 91.17%, शरमीन खान 89.67%, अलीना फातिमा 88.00%, तशबीब आफताब 87.50%,अमृता प्रजापति 87.30%, अंजना सिंह 87.00%,ज़िकरा आलम 86.67%,अर्जुमन 85.83%,
आँचल विश्वकर्मा 84.80%, समीन मिर्ज़ा 83.00%,निदा फिरदौस 82.50%,ज्योति वर्मा 82.33%, ममता जायसवाल 82.17%,राधा पोद्दार 82.17%,
अनामिका चौहान 82.00%, सारा ताजवर मोईन81.83%, अलशीज़ा खान 81.00% और
शमामा अंजुम 81.00% ने अंक अर्जित किया है।
उत्तीर्ण इंटरमीडिएट के नाम की सूची
ज़ैनब दिलशाद 88.00%, निखत फातिमा 83.40%, आशिका अग्रहरि 82.20% और ज़ोया 80.80 ने प्राप्त किया है। स्कूल उत्तीर्ण किये बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फन-ए- लर्न स्कूल के प्रबंध निदेशक निहाल- ए-खान एवं सीमा निहाल ने स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं, अभिभावकों, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का अपना प्रयास है कि हर संभव बच्चों को आधुनिक शिक्षा सेवा उपलब्ध होता रहे।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading