पाँच मई को लुंबिनी नेपाल में सम्मानित होंगे गोरखपुर के सितारे
गोरखपुर धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक सौहार्द शिरोमणि डॉक्टर सौरभ पांडेय के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सहयोग से सार्क समिट एवं गौरव पुरस्कार भगवान बुद्ध की भूमि नेपाल के लुंबिनी में आगामी 5 मई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गोरखपुर शहर के सितारे सम्मिलित होंगे। अपने-अपने क्षेत्र में उमदा मुकाम हासिल करने वालों में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी हाज़ी जलालुद्दीन कादरी, सनराईज़ कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी, युवा समाजसेवी मकसूद अली को सार्क गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूचना धरा धाम इंटरनेशनल के सीईओ थाईलैंड से डॉक्टर प्रेम प्रकाश एवं एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के स्थानीय निदेशक डॉ. नारायण यादव ने दिया।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading