आईएससी हाईस्कूल परीक्षा में फ़ज़ल रहमान ने 92% अंक प्राप्त कर जनपद को किया रौशन

लिटिल फ्लावर स्कुल धर्मपूर गोरखपुर के प्राचार्य ने फ़ज़ल रहमान को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुबारकबाद दी

गोरखपुर। आईएससी हाईस्कुल बोर्ड की घोषित परीक्षा परिणाम में लिटिल फ्लावर स्कुल धर्मपूर गोरखपुर के छात्र फ़ज़ल रहमान पुत्र जावेद अहमद (फार्मासिस्ट) माता शाइस्ता खातून (शिक्षिका) गोरखपुर थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के मौलवीचक बड़गो निवासी 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने कार्यालय में बुलाकर फ़ज़ल रहमान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुबारकबाद दिया है। उन्होंने कहा कि फ़ज़ल रहमान प्रारम्भिक शिक्षा से ही अच्छे परफॉर्मेस के साथ एक मेधावी छात्र के रूप में स्थापित है। डा. जावेद अहमद ने सभी शुभचिंतकों, इष्टमित्रों और परिवार को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि फ़ज़ल बेटा आईआईटी मे जाना चाहता है और मुझे उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगी परीक्षा में भी सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर माता पिता और मोहल्ला,जनपद का नाम रोशन कर सभी को गौरवान्वित किया है। उन्होंने फ़ज़ल रहमान को पुनः तरक्की की मुबारकबाद देते हुए आशीर्वाद दिया है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading