जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी फरार

गोरखपुर । पीपीगंज थाना क्षेत्र के कोलुहा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहाँ जमीनी विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने भतीजे पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
विनोद पुत्र प्रिस सुबह 8 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके चाचा टार्जन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार जमीनी विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। टार्जन और प्रिंस के बीच जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनोद को जंगल कौड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।पुलिस ने आरोपी टार्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों की बताया इलाके के लोगों में काफी रोष है। लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading