•आकांक्षी नगर विकास योजना को मंजूरी – प्रदेश के 762 नगर निकायो मे से 100 नगर निकायो को जनसंख्या व बैकवर्ड नेस की दृष्टि से चिन्हित कर व 16 मानको पर चयनित करके मूल्यांकन करके सबसे निचले स्तर के 100 निकाय को चयनित किया गया,इनका विकास करने का निर्णय,2026 तक इन नगर निकायो को विकसित किया जायेगा.राज्य स्तर पर मुख्य सचिव स्तर पर,जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे कमेटी गठित की जाएगी,100 मुख्यमंत्री फेलोशिप युवाओं को नियुक्त किया जायेगा.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना.

•जनपद गोरखपुर मे उत्तरप्रदेश विशेष सुरक्षा बल दूसरी वाहिनी के स्थापना हेतु आवासीय अनावासीय भवनो के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी,431 करोड़ 70लाख,26 हजार के बजट को मंजूरी…

•पी ए सी वाहिनी के स्थापना हेतु आवासीय अनावासीय भवनो के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी

•झांसी मे बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन को मंजूरी/-

•33 राजस्व गाँवों के 35 हजार एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी,इसमे 8 हजार एकड़ ग्राम समाज का है..झाँसी -ललितपुर- ग्वालियर मार्ग पर यह परियोजना प्रस्तावित….

•पर्यटन विभाग..

•घाटे मे चल रहे निगमो को पी पी पी मॉडल पर संचालित करने का निर्णय/ गोकुल रेस्टोरेंट मथुरा,बिठूर कानपुर,नरौरा जनपद बुलंदशहर,संकीसा फरुखाबाद,देवकली औरैया के बिड्स को मंत्रिपरिषद की मंजूरी..!!

•इनके साथ 7 राही पर्यटक आवास गृह के बिड्स करने की मंजूरी, सोरो एटा,खुर्ज़ा बुलंदशहर, कांधला शामली, मुंशीगंज अमेठी, देवा शरीफ बाराबंकी,हरगांव सीतापुर, पक्षी विहार एटा को पी पी पी मॉडल पर विकसित किये जाएंगे..!!

•साथ ही अयोध्या मे टूरिस्ट फेसेलिटेशन सेंटर को भी निविदा किये जाने का निर्णय,इसको भी पी पी पी मॉडल पर संचालित किये जाने का निर्णय…!!!

•जनपद प्रतापगढ़ के कुंडा विकास खंड मे गंगा नदी घाट पर सेतु पहुंच मार्ग के संबंध मे पुनरीक्षित लागत 252 करोड़ 50 लाख 62 हजार की स्वीकृति,2018 मे परियोजना स्वीकृति के समय मूल लागत 248 करोड़ 89 लाख थी,वर्तमान मे 99% कार्य पूरा हो चुका है..!!

•मंडी समिति के द्वारा समाधान योजना लागू किये जाने की स्वीकृति

•आगरा एयरपोर्ट पर सिविल एंकलेव के विकास के लिए 92 एकड़ अतिरिक्त भूमि लिए जाने की मंजूरी

•गृह व पुलिस विभाग..

•उत्तरप्रदेश पुलिस बल मे आरक्षी व मुख्य आरक्षी को साईकिल भत्ता 200 रु से बढ़ाकर ₹500 किये जाने का निर्णय

•जनपद संभल के पुलिस लाइन व्यवस्था व आवासीय अनावसीय भवन निर्माण को मंजूरी,372 करोड़,17 लाख,47 हजार की स्वीकृति

•जनपद औरैया मे पुलिस लाइन निर्माण व आवासीय अनावासीय भवन निर्माण को मंजूरी,साथ ही उक्त पुलिस लाइनों मे शहीद स्मारक, म्यूजियम , ट्रैफ़िक पार्क की भी व्यवस्था किये जाने की मंजूरी.

•जनपद लखनऊ मे वीरांगना ऊदा देवी महिला पुलिस बटालियन स्थापना हेतु आवासीय अनावासीय भवन निर्माण की स्वीकृति, लखनऊ सरोजिनी नगर मे 391 करोड़ 56 लाख 10 हजार बजट की स्वीकृति

•जनपद लखनऊ मे उत्तरप्रदेश विशेष सुरक्षा बल पहली वाहिनी के स्थापना हेतु आवासीय भवनो व अनावासीय भवनो के निर्माण के लिए कुल 655 करोड़ 41 लाख,98 हजार के बजट को मंजूरी..!!

•जनपद उन्नाव मे राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय के स्थापना की मंजूरी,434 करोड़,2 लाख 86 हजार बजट की मंजूरी, उन्नाव के दोस्तीनगर मे 67.32 एकड़ भूमि पर निर्माण होगा

•कृषि विभाग..

•धान क्रय विक्रय केंद्र पॉलिसी को मंजूरी, खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 मे समर्थन मूल्य
कॉमन श्रेणी धान ₹2183/ कुंतल किया गया..पिछले वर्ष 2040 रु प्रति कुंतल था…₹143 की वृद्धि….!!

•विशेष धान का नया मूल्य ₹2203/कुंतल किया गया,पिछले वर्ष का मूल्य ₹2060 था,143 रु की वृद्धि..

•1 अक्टूबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक यह योजना लागू रहेगी,70 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य..!!

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading