जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद हुए अधिवक्ता

अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया धरना प्रदर्शन

गोरखपुर । मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भ्रष्टाचार को लेकर जीएसटी विभाग के अधिवक्ताओं ने जीएसटी कार्यालय पर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया घंटे धरने पर बैठे अधिवक्ताओं का आरोप है कि जीएसटी विभाग में अधिकारी बिना सुविधा शुल्क लिए हुए कोई काम नहीं करते हैं। अपील अधिकारी एडिशनल कमिश्नर ग्रेट 1 धर्मेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिकारी तानाशाह हो गए हैं मनमाना टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है शिकायत करने पर समस्या के समाधान के लिए सुविधा शुल्क मांगा जाता है सुविधा शुल्क न देने पर उल्टे अधिवक्ताओं को ही धमकाया जाता है कि आपके क्लाइंट का भारी नुकसान हो जाएगा। लंबे समय से चल रहे भ्रष्टाचार को सहते हुए अधिवक्ता आज लामबंद होकर जीएसटी कार्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मांग की गई कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाए। जो सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य कर रहे हैं ऐसी अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading