भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने किया अधिवक्ताओं से जनसंपर्क अधिवक्ताओं का हित मेरी प्राथमिकता-: रवि किशन 

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर लोकसभा से सांसद प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला ने कलेक्ट्रेट, कमिश्नरी कचहरी, सिविल कोर्ट परिसर पहुँच कर अधिवक्ताओं से सीधा संपर्क किया। अमिताभ त्रिपाठी अटल क्षेत्रीय संयोजक विधि प्रकोष्ठ एवं क्षेत्रीय सह संयोजक अजय गुप्ता बजरंगी के संयुक्त नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर कमिश्नरी कचहरी,सिविल कोर्ट गोरखपुर में डोर टू डोर जाकर अपने समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया, इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय क्षेत्र में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः अधिवक्ताओं का हित मेरी प्राथमिकताओं में है। इस दौरान संपर्क में उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता हरि प्रकाश मिश्रा बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु पांडेय महामंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष केडी पाठक द कमिश्नर्स कोर्ट के अध्यक्ष बाबूराम वर्मा वीरेंद्र शाही प्रियानंदन सिंह,अजय शुक्ला,निकेत नारायण सेवक पान्डेय, विष्णुकांत शुक्ला, अमिता शर्मा, अजिता पांडे,मीरा पाल, जितेन्द्र धर दूबे,रवि प्रताप शुक्ल, विरेंद्र सिंह, शक्ति श्रीवास्तव, अनादि मिश्र,विवेक सरकारी, केपी सिंह,सौरभ श्रीवास्तव,जितेंद्र वर्मा पल्लू,सचिन द्विवेदी, शंभू नारायण,श्री चंद सिंह,नरेंद्र महंता,विमल गुप्ता,जय हिंद, अखिलेश दुबे,रंजीत कर्नल,भास्कर शुक्ला, विनोद सिंह बघेल, सुनील तिवारी,बीडी दुबे ब्रह्मानंद सिंह परमानंद सिंह अजय गुप्ता बजरंगी,विनीत पान्डेय, कृष्णा नंद तिवारी, अभय नंदन त्रिपाठी आदि अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही । भवदीय अजय गुप्ता बजरंगी एडवोकेट सिविल कोर्ट गोरखपुर एवं क्षेत्रीय सह-संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर।

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading