
दिशा छात्र संगठन की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रावास खाली कराने तथा रिएलाॅटमेण्ट के फैसलें के ख़िलाफ़ कल महारानी लक्ष्मीबाई मेन गेट से गोरखपुर विश्वविद्यालय मेन गेट तक जुलूस निकालकर प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था।
आज वीसी से छात्राओं की प्रतिनिधि मिलने गयी थी।हमारी समस्याओं को सुनकर वीसी ने तीन मुद्दों पर आश्वासन दिया है-
1- छात्राओं को सामान रखने के लिए स्टोर रूम दिया जायेगा।
2- इस बार हॉस्टल का एलाॅटमेन्ट जुलाई में ही होगा।
3- सीजीपीए के आधार पर एलाॅटमेन्ट के बारे में दुबारा सोचेंगी और छात्रों के हितों का ख्याल करते हुए फैसला लेंगी।
हमारे आन्दोलन को आंशिक जीत हासिल हुई है।हम आगे भी अपने हक के लिए लड़ते रहेंगें।
इंकलाब! जिन्दाबाद!
