*कल गोरखपुर आएंगे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल*

*गोरखपुर।*
*हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 31 मई को गोरखपुर आएंगे। वे तीन जून को वापस हिमाचल प्रदेश के लिए निकलेंगे। इस दौरान एक जून को मतदान के साथ ही अलग-अलग दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।*

*राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 31 मई को नई दिल्ली से चलकर सुबह 9:40 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से बुढ़िया माई मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से बेतियाहाता स्थित आवास पर आएंगे। शाम को स्व. डॉ सत्यनारायण अग्रवाल के साकेत नगर स्थित आवास  पर जाएंगे। अगले दिन 1 जून को वे गोरखपुर में ही मतदान करेंगे। इसके बाद 2 जून को लोकतंत्र सेनानी जितेन्द्र राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने मऊ जिले के दोहरिघाट स्थिति रामपुर धनौली उनके घर जाएंगे। शाम को चार बजे से सूरजकुंड कॉलोनी निवासी रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व सचिव प्रहलाद सिंह के आवास पर जाएंगे। वहां से मिर्जापुर लालाटोला निवासी अजय तिवारी के घर जाएंगे। पूर्व महापौर सीताराम जायसवाल के आवास पर शाम छह बजे जाएंगे। तीन जून को सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।*

                      
               

By Minhajalisiddiquiali

गोरखपुर up53 सीएम सिटी

Leave a Reply

Discover more from Arushan News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading